फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी से दुष्कर्म

बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी से दुष्कर्म

Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी से दुष्कर्म
नहटौर (बिजनौर)। क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो साथियों के साथ शराब पीने के बाद ममेरे देवर ने बच्ची की गर्दन पर चाकू रखकर भाभी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया और बाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नहटौर के एक मोहल्ले में यह घटना हुई। महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। महिला घर में अकेली थी।आरोप है कि महिला का ममेरा देवर मोहल्ला एजेंसी चौक कालू की आढ़त निवासी अरशद अपने दो अन्य साथियों के साथ बीती रात करीब नौ बजे उसके घर आया। तीनों ने घर में बैठकर शराब पी। महिला रिश्तेदार होने के कारण कुछ कह नहीं सकी। शराब पीने के बाद देवर के दो साथियों ने उसकी आठ वर्षीय बच्ची की गर्दन पर चाकू रख दिया। शोर मचाने पर बच्ची को मारने और उसके साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी देते हुए अरशद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देवर के दुष्कर्म करने के बाद उसके दो साथियों में विवाद भी हुआ। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया। दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पीड़िता अपने भाई के साथ रात में ही थाने पहुंची। उसने पुलिस को आपबीती बताई। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। कोतवाल चंद्र किरण का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed