फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Mon, 09 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन

भोपा।
युुसुफपुर चौराहे पर स्पीड ब्रेकर पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि मृतका की बहन और भतीजा घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका उत्तराखंड के गांव झबरेड़ा-इकबालपुर की रहने वाली थी, जो वर्तमान में रुड़की रह रही थी। वह यहां खोकनी गांव में अपने भाई के घर आई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मगर परिजनों ने किसी प्रकार कोई कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में परिजन शव लेकर गांव चले गए।

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खोकनी निवासी अरविंद उर्फ बालिस्टर की बहन रुड़की निवासी ओमवती तीन दिन पूर्व अपने भाई के यहां खोकनी आई थी। अरविंद की दूसरी बहन दिल्ली निवासी सुमंत्रा भी यहां गांव आई थी। रविवार सुबह अरविंद का बेटा अंकुर अपनी दोनों बुआ ओमवती और सुमंत्रा को बाइक से बैठा कर मुजफ्फरनगर छोड़ने जा रहा था। उधर, भूसा से भरा एक ट्रक बिजनौर से जटमुझेड़ा स्थित फैक्ट्री के लिए जा रहा था। जैसे ही दोनों भोपा थाना क्षेत्र के गांव युसुफपुर चौराहे के पास पहुंचे, तो सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। तीनों बाइक से सड़क पर जा गिरे, जिनमें ओमवती को ट्रक ने कुचल दिया। वह गंभीर घायल हो गई। सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए भोपा सीएचसी पर लाया गया. जहां से उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया, मगर रास्ते में ही ओमवती ने दम तोड़ दिया। बाइक चला रहा अंकुर और उसकी दूसरी बुआ सुमंत्रा को भी चोटें आई, जिन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने कानूूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया, जिस कारण महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए चालक नईम निवासी फातीपुर मुरादाबाद को भी मौके हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed