फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विक्रांत के एक और हत्यारोपी का कोर्ट में समर्पण

विक्रांत के एक और हत्यारोपी का कोर्ट में समर्पण

Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
विक्रांत के एक और हत्यारोपी का कोर्ट में  समर्पण
विक्रांत के एक और हत्यारोपी का कोर्ट में समर्पण
विज्ञापन

कोतवाली देहात(बिजनौर)। कोतवाली-बिजनौर मार्ग पर गांव शादीपुर के पास विक्रांत की अपहरण के बाद हत्या के मामले में नामजद एक आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमपर्ण कर दिया। जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कोतवाली देहात पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घर पर दबिश दी ,लेकिन कोई सफलता नही मिली हैं।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सहसूवाला निवासी विक्रांत अपने साथी प्रांसु के साथ आठ अगस्त को बाइक से बरूकी जा रहे थे। जैसे वह बिजनौर-कोतवाली मार्ग पर गांव शादीपुर के पास पहुंचे तो मारुति सवार कुछ बदमाशों ने विक्रांत का अपहरण कर लिया था । उसकी हत्या कर शव को ग्राम महेश्वरीजट के जंगल में डाल दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता करतार सिंह की तहरीर पर बिजनौर के गांव आदमपुर निवासी बाबू और छोटे, गांव थम्बूवाला निवासी सोनू व गांव हरदासपुर माडे़ निवासी भोलू आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने नामजद आरोपियों में आदमपुर निवासी बाबू व छोटे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। घटना में नामजद तीसरे आरोपी थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सोनू ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। घटना में तीन आरोपी थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हरदासपुर माडे़ निवासी भोलू और दो अन्य फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed