फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चोरों ने दो लोगों के घरों को खंगाला

चोरों ने दो लोगों के घरों को खंगाला

Fri, 18 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो लोगों के घरों को खंगाला
अफजलगढ़। गांव भज्जावाला में बुुधवार रात गांव के दो लोगों के घरों को चोरों ने खंगाल डाला। चोर 25 हजार रुपये की नगदी सहित लगभग साढे़ चार लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

गांव के शमशाद ने बताया कि चोरों ने उनके घर के पीछे गली की ओर से मकान में नकब लगाया। कमरे में घुसने के बाद चोरों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 13 हजार रुपये की नगदी, तीन तोले सोने और आधा किलो चांदी के जेवर सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

वहीं गांव में रफीक पुत्र सुक्के ने बताया उसका पुत्र महबूब सऊदी अरब में नौकरी करने गया था। उसकी पत्नी शबाना खातून घर पर थी। चोर घर की दीवार फांदकर घर में घुसे ।कमरे में रखी सेफ , अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 12 हजार रुपये की नगदी और छह तोले सोने, एक किलो चांदी के जेवर सहित लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता दिन निकलने के बाद लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed