{"_id":"596a659f4f1c1b44458b48b5","slug":"11500145055-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी, करीब दो लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी, करीब दो लाख का नुकसान
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दुकान में चोरी
चांदपुर (बिजनौर)। रेलवे रोड स्थित मोबाइल की दुकान से चोरों ने दुुकान का शटर तोड़कर नकदी और मोबाइल चोरी कर लिए।
मो. काजीजादगान निवासी नसीम अहमद की रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज की दुकान में न्यू लाइट मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है। नसीम ने बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर गया था। शुक्रवार रात करीब एक बजे उसे दुकान के ताले टूटे व शटर उठे हुए होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस मौजूद थी। दुकान में से करीब डेढ़ लाख के कीमती स्मार्ट फोन व दुकान में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी। दुकान पर एक सब्बल, एक पेंचकस मिला जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने सब्बल से शटर उठाया होगा।