फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हत्यारोपी ने मृतक के भाई पर जानलेवा हमला बोला

हत्यारोपी ने मृतक के भाई पर जानलेवा हमला बोला

Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी ने मृतक के भाई पर जानलेवा हमला बोला
हत्यारोपी ने मृतक के भाई को किया घायल
विज्ञापन

रेहड़। हत्यारोपी ने मुकदमा वापस लेने के लिए मृतक के भाई को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक पीड़ित के भाई की हत्या के आरोप में जमानत पर जेल से रिहा है। आरोपी मृतक के परिजनों पर कोर्ट में विचाराधीन मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है।

गांव मोहीद्दीनपुर निवासी मेहरबान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गत वर्ष 31 मई को गांव के कुलदीप व उसके साथी भूदेव शर्मा ने खेत पर सो रहे उसके भाई सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सात माह पूर्व कुलदीप जमानत पर बाहर आ गया। आरोप है कि तब से कुलदीप उनके परिवार पर मुकदमा वापस लेने के लिये लगातार इधर-उधर से दबाव बना रहा है। आरोप है कि शनिवार की सुबह मुकदमा वापस लेने के खेत पर जाते समय आरोपी कुलदीप ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि हत्यारोपी के बाहर रहने से उसके परिवार को जान का खतरा बना है। वह किसी को अपने षड्यंत्र का शिकार बना सकता है। वहीं थानाध्यक्ष सनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed