{"_id":"5c645f5dbdec227371485de3","slug":"111550081885-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। एक युवक को ससुराल वालों ने गांव के पास बेसुध अवस्था में पड़ा मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मां ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाकरपुर निवासी किरन देवी पत्नी धर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र दीपक की शादी दो वर्ष पहले जीतपुर निवासी लाखन की पुत्री से हुई थी। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार को पत्नी को लाने की बात कहकर दीपक ससुराल गया था। सूचना मिली कि देर शाम गांव जीतपुर के पास दीपक बेसुध अवस्था पड़ा मिला था। ससुराल वालों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मां किरन देवी ने ससुराल पक्ष के नीटू, संजय, कमल सहित चार लोगों पर उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हो गए।