{"_id":"5bd36d5dbdec2269af648f28","slug":"111540582749-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर के सलेम सराय के गायब व्यक्ति का शव अफजलगढ़ बनैली नदी से सड़ी गली अवस्था में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धामपुर के सलेम सराय के गायब व्यक्ति का शव अफजलगढ़ बनैली नदी से सड़ी गली अवस्था में बरामद
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का शव बनैली नदी में मिला
अफजलगढ़/धामपुर। अफजलगढ़ और धामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों की निशानदेही पर धामपुर थाने के गांव सलेमसराय निवासी गायब हुए 36 वर्षीय व्यक्ति का शव बनैली नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पुलिस ने बताया कि धामपुर थाने के गांव सलेम सराय निवासी दिनेश पुत्र महावीर 13 अक्तूबर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महावीर सिंह ने धामपुर थाने मे दर्ज कराई थी। पुलिस ने सलेम सराय के ही युवक लखन पुत्र जयप्रकाश, कमल पुत्र हरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। लखन ने स्वीकारा कि वह दिनेश के शव के बारे में सब कुछ बता देगा। पुलिस ने शुक्रवार को लखन और कमल की निशानदेही पर गुमशुदा दिनेश के शव को गांव टांडा के पास से गुजर रही बनैली नदी से बरामद करा दिया। शव बुरी तरह से सड़ चुका था। दिनेश के दोनों हाथ, पेट गल चुके थे। मृतक के चेहरे पर चोट व बुरी तरह से कुचले जाने के निशान थे। मृतक का शव बोरी में भरा था। चेहरे पर पन्नी बंधी थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लखन की अफजलगढ़ थाने के गांव आलमपुर गांवड़ी में प्रीतम सिंह के यहां ससुराल है। लखन के अनुसार वह और उसके गांव का ही निवासी कमल पुत्र हरपाल दिनेश को लेकर आलमपुर गावंड़ी आए थे। लखन का कहना है कि वह दिनेश को गांव में छोड़ गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि मृतक दिनेश के संबंध लखन की पत्नी से थे। दिनेश से लखन और उसके ससुर ने लाखों रुपये उधार ले रखे थे। जिसके चलते दिनेश और उसके ससुर प्रीतम ने दिनेश का काम तमाम कर शव बनैली नदी में दबा दिया। धामपुर पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई है। पुलिस का कहना है कि लखन के सुसर प्रीतम और उसकी पत्नी फरार हैं। संभवत: प्रीतम सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। पुलिस टीम में धामपुर से एसआई मुन्नालाल, अफजलगढ़ से एसआई राजपाल सिंह की टीम में सिपाही गंगाराम गंगवार, धर्मेंद्र सिंह, योगेश कुमार मनोज यादव आदि रहे।