फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सिपाही के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिपाही के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सिपाही के साथ मारपीट करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कोतवाली देहात। पुलिस ने गांव बरुकी में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ने के मामले में व्यक्ति, उसकी पत्नी, पुत्र और दो पुत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दे रही है। थाने में तैनात कांस्टेबल अरविंद कुमार और होमगार्ड सचिन कुमार की गांव बरुकी में ड्यूटी थी। मुख्य तिराहे पर गांव बरूकी निवासी जयप्रकाश शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने घटनास्थल पर पहुंचकर जयप्रकाश को समझाने का प्रयास किया। जयप्रकाश और उसकी पत्नी संतरेश, पुत्र प्रिंस, पुत्री कुक्कू और अन्नू ने पुलिसकर्मी अरविंद कुमार के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। इस मामले में पुलिस की ओर से जयप्रकाश, संतरेश, प्रिंस, कुक्कू और अन्नू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed