{"_id":"5b805b4f42c792464a0c8608","slug":"111535138639-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में वकील पर हमले का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में वकील पर हमले का आरोप
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में वकील पर हमले का आरोप
नींदडू़। एक वकील ने आरोप लगाया कि घर में घुसकर मारपीट के मामले की तफतीस के लिए आई पुलिस के सामने विरोधियों हाथापाई की। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला कुरैशियान के जमील अहमद ने 14 अगस्त को रात के नौ बजे इसी मोहल्ले के सलीम अहमद व नफीस अहमद पुत्रगण अब्दुल वहीद तथा वसीम व फईम पुत्रगण अनीस पर चाकू व लाठी-डंडों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की सांय विवेचना अधिकारी किरन देवी सिपाही दुष्यंत कुमार व सचिन कुमार के साथ मौका मुआयना करने आए थे। नबील अहमद एडवोकेट ने बताया कि तफतीस के समय वह पुलिस के साथ था। उसे पुलिस के साथ देखकर आरोपी पक्ष के व्यक्ति ने आपत्ति व्यक्त करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार व हाथापाई की। पुलिस इस बाबत दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई है।