फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विवाहिता की संदिग्ध मौत

विवाहिता की संदिग्ध मौत

Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत
स्योहारा। पारिवारिक कलह के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ मिलकर शव का पंचनामा कराया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव झिल्ला निवासी नौबहार की शादी 2007 में थाना हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र के ग्राम जलालपुर हसना निवासी सुरेश सिंह की पुत्री संगीता रानी के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर संगीता रानी व उसके पति नौबहार सिंह में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। संगीता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता सुरेश सिंह का आरोप है कि नौबहार ने संगीता को गले में फांसी लगाकर मार डाला। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मृतका संगीता के पति नौबहार व ससुर हरपाल सिंह को हिरासत में ले लिया है। मृतका अपने पीछे अपने तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। सूचना पर मौके पर पहुुुंचे नायब तहसीलदार धामपुर ने पुलिस के साथ मिलकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार का कहना है कि तहरीर आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed