फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्लाट का झांसा देकर पीएसी के जवान से चार लाख ठगे, पुलिस में तहरीर

प्लाट का झांसा देकर पीएसी के जवान से चार लाख ठगे, पुलिस में तहरीर

Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्लाट का झांसा देकर पीएसी के जवान से चार लाख ठगे, पुलिस में तहरीर
धामपुर। प्लाट का झांसा देकर कांठ निवासी एक व्यक्ति ने पीएसी के जवान से चार लाख की ठगी कर ली । अब वह न तो उसे प्लाट दे रहा है और न ही ठगी रकम को वापस कर रहा है। पीएसी जवान ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस को तहरीर सौप दी है। कोतवाल शक्ति सिंह का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में आ गया है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नहटौर मार्ग स्थित निवासी पीएसी जवान सुधीर कुमार पुत्र हरगोपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कांठ निवासी एक व्यक्ति धामपुर थाने के गांव जैतरा में झंडा चौक पर डाक्टरी की दूकान करता है। डाक्टर होने के नाते से उससे उनकी संपर्क हो गया। करीब सात माह पहले आरोपी ने कहा कि यदि वह उसे चार लाख की नकदी दे दे तो वह उनको एक बेहतर प्लाट दिला देगा और उधारी चुकता कर देगा। बताया गया कि आरोपी के झांसे मे आकर उन्होंने उसे चार लाख की नकदी दे दी। आरोप है कि सात माह का समय बीतने के बाद भी आरोपी अब न तो उसे उसकी नकदी वापस कर रहा है और इस बदले में प्लाट दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed