फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दुल्हन परिवार को नशा देकर फरार

दुल्हन परिवार को नशा देकर फरार

Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन परिवार को नशा देकर फरार
बिजनौर । शादी की रात ही नई नवेली दुल्हन ससुराल वालों को मांस में नशीला पदार्थ खिलाकर नगदी और जेवर ठगकर फरार हो गई। काफी तलाशने के बाद भी दुल्हन का पता नहीं चला। दूल्हे की मां ने एसपी कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान की रहने वाली ओमवती ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके बेटे नरेंद्र की शादी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने नजीबाबाद क्षेत्र में प्रेमपुरी में तय कराई थी। बिचौलिया ने कहा था कि युवती पक्ष के गरीब होने के कारण शादी में खर्च होने वाला 80 हजार रुपये का खर्च नरेंद्र को ही वहन करना होगा। इस बात पर राजी होने पर नरेंद्र की 16 फरवरी को नेहा नाम की युवती से एक मंदिर में शादी करा दी गई। इसी रात नेहा ने अपने पति देवेंद्र से मांस खाने की इच्छा जाहिर की। देवेंद्र बाजार से मांस ले आया तो नेहा ने अपने हाथों से मीट पकाया और सबको खिलाया। मांस खाने के बाद सब बेहोश हो गए। अगले दिन होश आया तो देखा कि नेहा मौके से गायब थी। वह अपने साथ घर में रखे जेवर और नगदी भी ले गई थी। वे नेहा को ढूंढने के लिए नजीबाबाद में उसके गांव गए, लेकिन वहां भी नेहा नहीं मिली। बाद में नेहा ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने अपना नाम और पता गलत बताया था। उसने केवल ठगी करने के लिए ही देवेंद्र से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed