फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बुंदकी चीनी मिल पर किसानों का हंगामा

बुंदकी चीनी मिल पर किसानों का हंगामा

Sun, 18 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बुंदकी चीनी मिल पर किसानों का हंगामा
नजीबाबाद/नगीना। द्वारिकेश शुगर मिल द्वारिकेश नगर (बुंदकी) पर गन्ना तुलवाने आए किसानों ने जमकर हंगामा किया। पहले गन्ना तौल कराने को लेकर सुरक्षा गार्ड से मारपीट की। 100 डायल यूपी पुलिस के पहुंचने पर पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया। चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर नगीना देहात पुलिस ने 11 किसानों को नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आठ किसानों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज बुंदकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे गन्ना तौल के लिए आए किसानों ने बुग्गी कांटे पर पहले तौल कराने को लेकर जमकर हंगामा किया। सुरक्षा गार्ड सुबोध शर्मा और विजयवीर सिंह के साथ किसानों ने जमकर हाथापाई की। 100 डायल यूपी पुलिस बुलाने पर किसानों ने पुलिस वाहन पर भी हमला बोलकर शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगीना देहात रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे आठ किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुंदकी चीनी मिल के सुरक्षा गार्ड विजयवीर सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जिसमें मिर्जापुर निवासी नागेंद्र, विजेंद्र, विकास, राजन उर्फ राजा, मोनू, छोटी बनी निवासी विजयपाल, नवीन कुमार, अलावलपुर निवासी लोकेंद्र, मखवाड़ा निवासी सुरजा, जटपुरा निवासी बंटी, झिलमिला निवासी लवकुश को नामजद किया है। 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आठ किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीन किसान नागेंद्र, विकास और राजन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना के सीओ महेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। उधर, चीनी मिल के जीएम केन (प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया ने क्रमानुसार गन्ना तौल होने के बावजूद किसानों ने पहले तौल आदि को लेकर गार्डों के साथ अभद्रता, मारपीट और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed