फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा इनामी बदमाश

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा इनामी बदमाश

Wed, 30 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचा इनामी बदमाश
मुठभेड़ के दौरान दबोचा इनामी बदमाश
विज्ञापन

बिजनौर(बिजनौर)। स्योहारा पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक 12 हजार के इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, लेकिन उसका साथी भाग गया। पुलिस ने घायल को दबोच लिया है। मुठभेड़ में एसओ स्योहारा, एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने दबोचे बदमाश से नाइन एमएम का पिस्टल बरामद किया है। बदमाश ने रात में अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक सोमवार की रात स्योहारा थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ धामपुर रोड पर उमर फैक्ट्री के सामने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दो बदमाशों ने पुलिस के टोकने पर गोली चला दी। पुलिस, बदमाशों में हुई मुठभेड़ में थानाध्यक्ष स्योहारा धर्मपाल सिंह, दरोगा कमलेश सिंह गोली लगने से घायल हो गए। गांव मेवाजट निवासी बदमाश गुलबहार आलम भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गुलबहार को दबोच लिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकाला। पकड़ा गया बदमाश गुलबहार हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 12 हजार रुपये का इनाम है। वह नूरपुर थाने से गैंगस्टर समेत कई मामलों में वांछित था।
विज्ञापन

गुलबहार को उपचार हेतु मेरठ रेफर किया गया है। एसओ स्योहारा धर्मपाल सिंह व दरोगा कमलेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक नाइन एम एम का पिस्टल दो खोखा कारतूस एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए है। गुलबहार आलम पर जिले के कई थानों में दस से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गुलबहार ने अपने गांव मेवा जट में रात में अपने चाचा फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed