{"_id":"5bd217cabdec2269385b60fe","slug":"101540495306-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ महिला को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ महिला को पकड़ा
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मोबाइल सहित महिला गिरफ्तार
नजीबाबाद। रेलयात्रियों के सामान चोरी करने वाली एक महिला को चोरी के मोबाइल सहित जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। महिला लक्सर स्टेशन पर भी चोरी में पकड़ी जा चुकी है।
एसपी जीआरपी के निर्देशन में ट्रेनों में जहरखुरानी व चोरी करनेे वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी ने सूचना पर रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है।
सिविल पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका धीमान द्वारा कराई तलाशी में महिला के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए। जीआरपी प्रभारी एमआर करदम, एसआई शिव सिंह, संजय कुमार, रोहित, निंरकार सिंह व बबलू ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया उसके पास से चोरी के तीन कीमती मोबाइल और एक पीतल का कलश भी बरामद किया गया। महिला ने पीतल का कलश लक्सर से चोरी किया था। जनपद बिजनौर के थाना हीमपुरदीपा निवासी शीला पत्नी राजेश कुमार से बरामद मोबाइल कहां से चोरी किए गए हैं जीआरपी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
शीला को जीआरपी ने चोरी के आरोप में चालान कर जेल भेज दिया।