{"_id":"5b9d5625867a557f6d0afad3","slug":"101537037861-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ो हजार के नौ नकली नोटों के साथ दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ो हजार के नौ नकली नोटों के साथ दो दबोचे
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
दो हजार के नौ नकली नोटों के साथ दो दबोचे
बैंक में रुपये जमा करने पर पकड़ा गया मामला
बिजनौर। पुलिस ने दो हजार के नौ नकली नोट के साथ दो लोगों को दबोचा है। बैंक में रुपये जमा करते समय यह मामला पकड़ा गया है। पुलिस पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव आदोपुर निवासी रिंकू के झालू में टंकी के पास रहने वाले पुरैनी निवासी ट्रक चालक राशिद पर रुपये उधार थे। राशिद ने रिंकू को रुपये वापस कर दिए। रिंकू शनिवार को रुपये को बिजनौर में बैराज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने चला गया। वहां बैंक कर्मचारियों ने रिंकू को पकड़ कर बैठा लिया। रिंकू के पास दो हजार के नौ नोट नकली व एक असली नोट मिला। बैंक कर्मचारियों ने 100 डायल को बुला लिया। पुलिस रिंकू को पकड़कर थाने ले गई। राशिद को भी पुलिस ने दबोच लिया। दोनों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। पकडे़ गए राशिद ने पुलिस को बताया कि रुपये उसे बिहार के एक ट्रांस्पोर्टर ने दिए थे। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा ने दो लोगों के नकली नोटों के साथ पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।