{"_id":"5b5235ef4f1c1b27618b5f11","slug":"101532114415-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी के लिए बनाई जाएगी हेल्पडेस्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जमाफी के लिए बनाई जाएगी हेल्पडेस्क
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। कर्ज माफी योजना में ऑनलाइन शिकायतों का निपटारा करने के बाद हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। जिसमें ऑफलाइन भी किसान आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि फसली ऋण मोचन योजना एवं एनपीए समाधान योजना में शिकायतों के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की जगह हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। जिसमे शिकायतकर्ता द्वारा भूमि और बैंक खाते के आधार पर संबंधित विवरण के साथ हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला कृषि अधिकारी कार्यालय विकासखंड परिसर अमरोहा में हेल्पडेस्क बनेगी। जिस पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। लघु सीमांत किसानों की फसल ऋण मोचन योजना के तहत भूमि से संबंधित खतौनी और बैंक खाता, आधार कार्ड अन्य संबंधित विवरण के साथ हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी।