{"_id":"5b22bd9a4f1c1bf67a8b5424","slug":"101529003418-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइकर्स महिला से चेन लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाइकर्स महिला से चेन लूटकर फरार
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिला से चेन लूट ले गए बाइकर्स
बिजनौर। दिनदहाड़े मोहल्ला भरत विहार में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। विरोध करने लुटेरों ने उसे बुरी तरह पीटा। महिला ने घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ ग्यारह बजे भरत विहार निवासी ललित वर्मा की पत्नी नैंसी वर्मा अपने घर जा रही थी। भरत विहार की गली नंबर-दो में अधिवक्ता कुलदीप चौहान के घर के पास पहुंचने पर वहां पहले से ही खड़े एक लुटेरे ने झपट्टा मारकर महिला से चेन छीन ली। महिला की लुटेरे से काफी देर तक खींचतान हुई। इस दौरान लूट को अंजाम देने वाले लुटेरे ने महिला से मारपीट की। इसके बाद आरोपी पास में ही बाइक पर खड़े अपने दूसरे साथी के साथ मौके से भागने लगा। महिला के शोर मचाकर पीछा करने पर बुडगरा हाउस के पास सामने से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से आ रहे अधिवक्ता शमशेर सिंह सैनी ने जब लुटेरों को रोकने का प्रयास किया तो लुटेरे अधिवक्ता को तमंचा दिखाकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। साथ ही महिलाओं में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। नैंसी की ओर से लूट की रिपोर्ट थाना कोतवाली शहर में दर्ज करा दी गई है।