{"_id":"5ae619964f1c1b62098b7461","slug":"101525029270-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर पर चढ़कर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर पर चढ़कर किया हंगामा
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। गांव बक्शीवाला में जलसे की अनुमति नहीं मिलने से नाराज अशरफ ने मोबाइल टावर पर चढ़कर रात भर ड्रामा किया। पुलिस अफसर रात करीब ढाई बजे अशरफ को किसी जलसा स्थल पर टेंट लगवाकर टावर से नीचे उतारने में कामयाब रहे। अशरफ का उसके परिजनों को सौंप दिया। रविवार को जलसे बाले स्थान पर पुलिस तैनात रही। पुलिस ने किसी को भी वहां नहीं फटकने दिया।
शनिवार की रात करीब आठ बजे जामा मस्जिद के पूर्व इमाम अनवारुल हक का कट्टर समर्थक अशरफ गांव
बक्शीवाला में रविवार को प्रस्तावित दीनी जलसे की अनुमति नहीं मिलने पर गांव के ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। लोगों की तमाम भीड़ वहां लग गई। पुलिस अफसर भी वहां पहुंच गए। अशरफ को टावर से उतारने की खूब कोशिश की पर वह टावर से उतरने के लिए नहीं माना। अशरफ के टावर से नहीं उतरने पर पुलिस की सांस फूले रही। अशरफ जिस जलसे की अनुमति नहीं मिलने से नाराज था। उसमें अनवारूल हक को भी शामिल होना था। किसी ने इस बात की शिकायत प्रशासन से कर दी। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।
एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ व एसपी सिटी डा दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम इंद्रजीत सिंह व सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने रात में जलसे स्थल पर टैंट लगवाया। अशरफ से कहा कि जलसे की अनुमति दे दी गई है। तब प्रशासन के झांसे में आकर अशरफ टावर से रात ढाई बजे उतर आया। उसके उतरने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। अशरफ को उसके परिजनों को सौंप दिया। रविवार को जलसे स्थल के आसपास पुलिस तैनात रही। टेंट भी वहां से हटवा दिया। ताकि कोई प्रशासन की बिना अनुमति के जलसा न कर सके। प्रशासन ने जलसा स्थल के आसपास किसी को आने जाने की अनुमति नहीं दी। शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक अफसरों का निेर्दश मिलने के बाद अशरफ के खिलाफ कार्रवाई होगी। रात में ढाई बजे अशरफ को बामुश्किल टावर से उतारा गया ।