फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसपी ऑफिस में शिकायत की

एसपी ऑफिस में शिकायत की

Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एसपी ऑफिस में शिकायत की
बिजनौर। कोटरा टप्पा के दो युवकों से पुलिस द्वारा मारपीट के प्रकरण में शनिवार को गांव वाले दोनों घायल युवकों को लेकर पुलिस अफसरों के सामने पहुंचे। कहा कि इस मामले में दोनों का चिकित्सीय परीक्षण नहीं किया जा रहा है। गांव वालों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को बताया कि धामपुर पुलिस ने पूछताछ के नाम पर गांव के दो युवकों प्रदीप कुमार व रिंकू को बुलाया था। गांव वालों के अनुसार पुलिस ने दोनों युवकों से एक मामले में पूछताछ के नाम पर थर्ड डिग्री दी। थाने में दोनों युवकों को अनेक तरह की प्रताड़नाएं दी गईं। इससे युवकों की हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें पुलिस ने ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। गांव वालों का कहना है कि अब भी युवकों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। चिकित्सक दोनों युवकों का चिकित्सीय परीक्षण नहीं कर रहे हैं। दोनों युवक अब भी चल फिर नहीं पा रहे हैं। युवकों को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed