फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   काष्ठकला उद्यमी के कारखाने में चोरी

काष्ठकला उद्यमी के कारखाने में चोरी

Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
काष्ठकला उद्यमी के कारखाने में चोरी
काष्ठ कला उद्यमी के कारखाने में चोरी
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। काष्ठ कला उद्यमी के कारखाने के ताले तोड़कर चोर कारखाने में रखे विदेशों को निर्यात के लिए रखा तैयार माल, कंप्यूटर सैट व आवश्यक फाइलें चुरा कर ले गए। कारखाना स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

काष्ठ कला उद्यमी खुर्शीद कुरैशी का मुहल्ला सरायमीर में स्टार हैंडीक्राफ्ट के नाम से कारखाना है। इस कारखाने में विदेशों को निर्यात करने के लिए काष्ठ कला के आइटमों का निर्माण किया जाता है। वर्तमान में यूएसए का आर्डर चल रहा है, सोमवार की शाम सभी मजदूर काम निपटाने के बाद कारखाना बद करके चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब नौ बजे मजदूर कारखाने पर काम करने पहुंचे तो कारखाने के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। कारखाने की भीतर स्थित कार्यालय के ताले भी टूटे हुए थे। कार्यालय में रखी कारोबार संबंधी आवश्यक फाइलें व कंप्यूटर सैट जिसमें विदेशों को निर्यात का रिकार्ड मौजूद था व तैयार माल गायब था। सूचना मिलते ही कारखाना स्वामी खुर्शीद कुरैशी अपने भाई शब्बन कुरैशी, साजिद कुरैशी के साथ कारखाना पहुंचे और कारखाने का निरीक्षण किया। घटना की सूचना पुलिस को तहरीर देकर दी, मामले की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के लिए हल्का दरोगा को भेजा गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed