{"_id":"59cd470d4f1c1bd9538b4ea4","slug":"101506625293-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का किया रौनिया गांव में सम्मान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का किया रौनिया गांव में सम्मान
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। बीएसएफ में घटिया खाने की शिकायत करने पर बर्खास्त हुए सैनिक तेज बहादुर यादव का गांव रौनिया में सम्मान किया गया।
हरियाणा के रहने वाले बीएसएसफ के सैनिक तेजबहादुर को घटिया खाना देने की शिकायत करने पर बर्खास्त कर दिया गया है। देशभर में चर्चा का विषय रहा था। गांव रौनिया में प्रभात यादव की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में बर्खास्त बीएसएफ सैनिक तेज बहादुर यादव पहुंचे। उन्होंने शहीद दिव्येंदु यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह में तेजबहादुर यादव ने कहा कि खाने के भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर उन्हें बर्खास्त किया गया है। कहा कि ‘फौजी एकता न्याय कल्याण मंच’ के नाम से एक संगठन बनाया गया है, जो सैनिकों के न्याय की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से राष्ट्र्पति को दस सूत्री मांग पत्र दिया गया है, जिसमें सैनिक के कल्याण की मांगें शामिल हैं। कार्यक्रम में शीशराम, चेतन यादव, चंद्रपाल सिंह, लाल सिंह, छतर सिंह, डालचंद्र, नेमीशरण आदि मौजूद रहे।