फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ओडीएफ टीम को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा

ओडीएफ टीम को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा

Tue, 20 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
ओडीएफ टीम को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा
ओडीएफ टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर (बिजनौर)।
गांव मोहनपुर चांदा नंगली में दो लोगों ने ओडीएफ की टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और सरकारी कागज छीनकर फाड़ दिए। टीम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ओडीएफ की टीम क्षेत्र के गांव मोहनपुर चांदा नंगली में बने शौचालयों की बेस लाइन का सर्वे करने के लिए पहुंची। टीम के साथ सर्वे के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी हेमेंद्र सिंह भी मौजूद थे। हेमेंद्र सिंह के अनुसार गांव के दो लोगों ने टीम के साथ गांव में शौचालय निर्माण कराने को लेकर बहस शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों लोगों ने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके हाथों से सरकारी कागज छीन लिए। आरोपियों ने कागज फाड़कर हवा में उड़ा दिए और इसके बाद टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन

उनके मुताबिक, इसके बाद टीम ने बामुश्किल ग्राम प्रधान के घर में घुसकर जान बचाई। टीम ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पीड़ित टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed