{"_id":"593c3e5e4f1c1bb5378b45b9","slug":"101497120350-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने फटकारी लाठी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने फटकारी लाठी
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
चांदपुर (बिजनौर)।
धनौरा रोड पर एक क्लीनिक में प्रसव के दौरान बच्चा-जच्चा की मौत हो गई। ग़ुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजनौर-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। पुुलिस ने उन पर लाठियां फटकारीं। बाद में दोनों पक्षों में फैसला हो गया।
गांव नलपुरा निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी जमना को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर धनौरा रोड रेलवे फाटक के पास स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। देर शाम ऑपरेशन के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ। उसके बाद जच्चा की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की मौत अधिक ब्लीडिंग और पेट में बच्चे की मौत के कारण हुई। परिजन इसके लिए चिकित्सक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। परिजन महिला को सीएचसी स्याऊ भी ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बची।
गुस्साए परिजनों ने रात में नर्सिंग होम के सामने बिजनौर-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने जाम खोल दिया। कुछ देर बाद वे फिर जाम लगाने लगे तो पुलिस ने लाठी फटकारकर उन्हें तितर-बितर किया। पुलिस शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर ले जाने लगी। बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। परिजन शव को गांव ले गए। कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि जाम लगाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
- जाम लगा रहे परिजनों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं
फोटो-