फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

Tue, 10 Mar 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime news
दाहा/दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुसार गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त शिक्षक नयन सिंह (82) निवासी आजमपुर मुलसम की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन सेवानिवृत्त शिक्षक को करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे का पता चलने पर पुलिस ने अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक नयन सिंह रविवार को लुहारी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार देर शाम बाइक से वापस लौटते समय बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जैसे ही पुसार के पास पहुंचे तो सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे नयन सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। वहां सड़क पर 20 मीटर दूर तक खून लगा हुआ है, जिससे बताया जा रहा है कि वाहन उनको घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल नयन सिंह का बिनौली सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। बताया कि दिल्ली अस्पताल जाते समय नयन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। नयन सिंह के परिवार में चार बेटे जितेंद्र, संजीव, विपिन और अजीब है, जो खेतीबाड़ी करते हैं। इसमें जांच अधिकारी केवल सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति है सेवानिवृत्त शिक्षक के पिता
आजमपुर मुलसम गांव निवासी मांगेराम जिले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं, जिनकी उम्र 113 साल है। जितेंद्र ने बताया कि तीन साल पहले उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक नयन सिंह और उनके परिवार वालों ने दादा मांगेराम का 110वां जन्मदिन मनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed