{"_id":"6a271c51901632f1d0013104","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-181774-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खो नदी में बने गड्ढे में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खो नदी में बने गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/बिजनौर। खो नदी में खनन से बने गहरे गड्ढे में डूबने से नगीना देहात थाने के गांव कमरुद्दीन नगर मनसा निवासी 10 वर्षीय उमेर पुत्र मुख्तार की डूबने से मौत हो गई। उमेर अपने पांच साथियों के साथ नदी में नहाने गया था, जोकि अपने चार साथियों समेत खनन के कारण से बने गहरे गड्ढे में डूब गया। डूबने के कारण तीन अन्य की हालत भी बिगड़ गई, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। उमेर अपने भाई उजैर (12), पड़ोस के शाद (16) पुत्र मुकीम, उमर (13) पुत्र अहसान, फैजान (15) पुत्र मुस्तकीम और उसके भाई हिफजान (8) के साथ खो नदी में नहाने गया था। इस दौरान सभी खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में उतर गए। उन्हें गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं हुआ। सभी गहरे पानी में डूबने लगे। इस दौरान फैजान ने हिम्मत कर एक-एक कर चार बच्चों को पानी से निकाल लिया, जबकि उमेर गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। साथियों को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में फैजान की हालत भी खराब हो गई। फैजान के अलावा शाद और हिफजान को भी नजीबाबाद के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां चारों के पेट में पानी भरा हुआ था, चिकित्सकों ने उनका उपचार कर किसी तरह उनकी जान बचाई।
-- --
घटना खनन पॉइंट से एक किलोमीटर दूर की है। नदी में छह बालक नहाने गए थे। इनमें एक की डूबने से मौत हो गई।
- अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक।