{"_id":"6a2db49e99a49e125d06ffe0","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-bij1029-182206-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रेमिका से मिलने के लिए टावर पर चढ़ा, उतरते ही पड़ा दिल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रेमिका से मिलने के लिए टावर पर चढ़ा, उतरते ही पड़ा दिल का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा। प्रेमिका से मिलन की खुमारी में प्रेम दीवाना मोबाइल चढ़ गया, पुलिस ने समझा बुझाकर नीचे उतारा। नीचे उतरते ही युवक को दिल का दौरा पड़ गया। तबीयत बिगड़ने पर युवक को परिवार वालों के सुपुर्द करते हुए अस्पताल भिजवाया गया। बूढ़नपुर निवासी एक युवक देहरादून में रहकर काम करता है। जिसका अलादीनपुर की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों में खूब बातें होती थीं, अब माशूका किसी बात को लेकर नाराज हो गई। जिस पर प्रेमी युवक देहरादून से सीधे प्रेमिका के गांव में पहुंच गया। जोकि से प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा। इसके साथ ही रात में 11:30 बजे प्रेमिका के गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती से मुलाकात नहीं होने पर युवक ने नाराज होकर गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। युवक के इस कदम से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने धैर्य और संयम का परिचय देते हुए युवक से लगातार बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया। लगभग दो घंटे तक चली मशक्कत के बाद पुलिस टीम युवक को सकुशल टावर से नीचे उतारने में सफल रही।
हालांकि, टावर से नीचे उतरने के कुछ देर बाद अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार युवक को दिल का दौरा पड़ने की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे उसके पिता के सुपुर्द कर तत्काल उपचार के लिए भेज दिया गया। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।