{"_id":"69f8e5697b9be8be370ed131","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-bij1002-178688-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धोखाधड़ी कर 16.54 लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धोखाधड़ी कर 16.54 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। गांव दरबड़ निवासी तेजराम सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का गांव भोगपुर निवासी व्यक्ति के नाम 16.54 लाख रुपये में 15 मार्च 2024 को बैनामा किया था।
बैनामे के दौरान आरोपी ने छह लाख रुपये का चेक दिया और शेष 10.54 लाख रुपये बैंक से निकालकर देने की बात कही थी। आरोपी ने रजिस्ट्री के बाद कहा कि जो चेक तुम्हें दिया है, वह वापस कर दो, सारी रकम बैंक से निकालकर नकद अदा कर दूंगा। आरोपी की बात का विश्वास करते हुए उसने चेक वापस कर दिया। बैंक पहुंचने पर पता लगा कि आरोपी के खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं पाई गई। जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने अगले दिन पूरी रकम देने का वादा किया।
अच्छी जान पहचान होने के कारण उसने आरोपी पर विश्वास कर लिया लेकिन उसके बाद आरोपी लंबे समय तक उसे टालमटोल करता रहा। नौ फरवरी 2026 को रकम मांगने पर आरोपी ने पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।