फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   crime news

Bijnor News: मुठभेड़ में मारे गए मिथुन के साथियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

Thu, 04 Dec 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime news
झिंझाना। तीन दिन पहले पुलिस मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी बदमाश मिथुन बावरिया मारा गया था। उसका साथी मौके से भाग गया था। पुलिस की चार टीमें बदमाश की तलाश में यूपी, दिल्ली व हरियाणा में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र में सोमवार रात को पुलिस मुठभेड़ में गांव अलाउद्दीनपुर निवासी मिथुन बावरिया मारा गया था। मिथुन पर शामली में एक लाख और जिला बागपत में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से उसका एक साथी भाग गया था। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था, जबकि थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना के बुलेट प्रूफ जैकेट को छूकर गोली निकली थी। मिथुन पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक मिथुन के गिरोह में चार-पांच बदमाश शामिल हैं, जिनकी तलाश चल रही है। पुलिस ने मंगलवार रात वेदखेड़ी-मंसूरा मार्ग, अलाउद्दीनपुर, खोकसा और आसपास के इलाकों में भी गिरोह के साथियों की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन न तो मौके से भागा बदमाश पकड़ में आया है और न ही अन्य सदस्यों का पता चल सका है।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मौके से भागे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। आसपास के थानों की पुलिस को भी सतर्क किया गया है। सीमा क्षेत्र पर लगातार चेकिंग की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान साथी बदमाश भी घायल भी हो सकता है। इसलिए ग्रामीण इलाकों, प्राइवेट क्लीनिकों और संदिग्ध घरों पर भी नजर रखी जा रही है। उप्र के अलावा हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में पुलिस टीमें गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed