फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crime control required : DIG

क्राइम पर कंट्रोल जरूरी : डीआईजी

Fri, 12 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crime control required : DIG
बिजनौर में डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने जिले की पुलिस को अपराधियों पर लगाम कसने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो अपराध हो उसकी तुरंत रिपोर्ट दर्ज करके उसे वर्क आउट किया जाए। दुखी व्यक्ति थाने आए उसकी पूरी बात सुनकर तुरंत एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीआईजी ने कहा कि महिलाओं, बच्चों, कमजोर और गरीब लोगों के साथ होने वाले अपराधों में पुलिस तुरंत दिलचस्पी लेकर कठोर कार्रवाई करे। डीजीपी ने जो आदेश दिए हैं उनके अनुरूप  पुलिस कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा अपराधों को दर्ज करके पुलिस खुलासा करें। तभी अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। उन्होंने कहा कि  मजलूम को इंसाफ मिलना चाहिए। शहर में होने वाली छेड़छाड़  की घटना, जो केस वर्क  आउट नहीं हुए है वहां कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक शेखपुरा के बैंक से धोखाधड़ी से रुपये निकलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई न होने की शिकायत पर डीआईजी ने एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



गैरहाजिर पुलिस कर्मी हो बर्खास्त। डीआईजी ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने के निर्देश दिए है। डीआईजी ने पुलिस अफसरों की बैठक में  मालूम किया कि इन गैरहाजिर पुलिस वालों के मामलों में क्या कार्रवाई चल रही है। डीआईजी को बताया कि ऐसे आठ पुलिस कर्मियों के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई हो चुकी है। तब डीआईजी ने उन्हें बर्खास्त करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed