फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Create an action plan for online studies

आनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ने वाले छात्रों के लिए एक्शन प्लान बना

Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Create an action plan for online studies
आनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ने वाले छात्रों के लिए एक्शन प्लान बना
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन में छात्र, छात्राओं को घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। आनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। आनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़े हजारों छात्र छात्राओं के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। नोडल ग्रुप अधिकारियों को तीन स्तर पर छात्रों को विद्यालयों के ग्रुप से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में जनरल प्रमोशन देने के बाद 20 अप्रैल से आनलाइन पढ़ाई शुरू की गई है। जिले के 387 राजकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालयों में करीब सवा लाख छात्र छात्राएं पढ़ रहे हैं। कक्षा छह में नए दाखिले होने हैं। बाकी छात्र अगली क्लास में आ गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार 22 अप्रैल तक करीब 56 हजार छात्र छात्राएं आनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं। जिले में 287 वित्त विहीन विद्यालयों के हजारों छात्र छात्राएं अभी आनलाइन पढ़ाई से दूर हैं। शिक्षा विभाग दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की स्लो स्पीड को वजह बता रहा है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि ब्लाक, तहसील तथा जिले पर नोडल ग्रुप है। जिला स्तर पर 11 नोडल ग्रुप हैं। हर नोडल अधिकारी के कार्य क्षेत्र में 35 से 40 विद्मालय हैं। नोडल अधिकारियों को छात्रों को ग्रुप से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी छात्र छात्रा के पास मोबाइल नहीं है तो उससे वैकल्पिक मोबाइल फोन का नंबर देने को कहा जा रहा है। राजकीय इंटर कालेज कुंडीपुरा के फिजिक्स प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं को पढ़ाने के लिए टॉपिक वार वीडियो बनाई गई हैं। जिन छात्रों की पढ़ाई में अंतराल हो गया है, वे इन वीडियो से पिछली पढ़ाई कर सकते हैं। छात्र अपनी समस्या टॉपिक वार व्हाट्सएप से भेजेंगे। समस्या का निराकरण भी व्हाट्सएप से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed