फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crack in the railway

रेलवे ट्रैक में क्रैक

Tue, 02 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 02 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Crack in the railway
चंदक में चंदक स्टेशन के पास कीमैन की चौकसी से रेलवे ट्रैक में  फ्रेक्चर होने के बावजूद हादसा टल गया। डेढ़ घंटे ट्रैक बाधित होने के कारण दो एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा बाधित रहीं। वहीं सोमवार देर रात में चंदक रेलवे फाटक पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो घंटे रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन


अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार की सुबह कीमैन ट्रैक की देखभाल करते हुए घूम रहे थे। इस दौरान कीमैन को सुबह सात बजे चंदक व बालावाली रेलवे स्टेशन बीच गांव नाईवाला के पास रेलवे ट्रैक में फ्रेक्चर दिखाई दी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल चंदक स्टेशन और कंट्रोल रूप को दी। इस दौरान डाउन लाइन की एक्सप्रेस ट्रेन सियालदाह का आने का समय हो गया। सियालदाह को बालावाली रेलवे स्टेशन पर रोका।
विज्ञापन



वहीं पीछे से आ रही हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन को रायसी स्टेशन पर विराम दिया गया। कीमैन की सूचना के बाद रेलपथ निरीक्षक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने टूटी रेल पटरी में फिशप्लेट लगाकर ठीक किया। इसके करीब साढ़े आठ बजे रेल यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान सियालदाह एक्सप्रेस बालावाली स्टेशन पर एक घंटा और हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन रायसी स्टेशन पर 45 मिनट खड़ी रही। रेलवे ट्रैक सही होने के बाद दोनों ट्रेनों को गंतव्य की ओर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार एक युवक ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ना भरकर बरकातपुर शुगर मिल में जा रहा था।


रात करीब तीन बजे चंदक रेलवे फाटक पार करते समय झटका लगने से ट्राली पर बंध रस्सा टूट गया और गन्ना रेलवे ट्रैक पर ही गिर गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना गेटमैन जितेंद्र कुमार चंदक रेलवे स्टेशन व लक्सर जीआरपी को दी। इसके बाद गेटमैन ने अन्य रेल कर्मियों की मदद से स्वयं ही रेलवे ट्रैक से गन्ना हटाया।


करीब दो घंटे बाद ट्रैक से गन्ना हटने के बाद रेल यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान डाउन लाइन की जनसाधारण एक्सप्रेस को बालावाली स्टेशन व अप लाइन की दून एक्सप्रेस को चंदक स्टेशन पर रोका गया। सुबह के समय लक्सर से आरपीएफ दारोगा अब्दुल खलील चंदक स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed