फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CPI protests to increase oil price

तेल की कीमत बढ़ने का माकपा ने किया विरोध

Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
CPI protests to increase oil price
तेल की कीमत बढ़ने का माकपा ने किया विरोध
विज्ञापन

चांदपुर। माकपा कार्यकर्ताओं ने देश में पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सोमवार को माकपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और तेल की कीमत बढ़ने का विरोध जताते हुए एक ज्ञापन एसडीएम घनश्याम वर्मा को दिया। ज्ञापन में कहा कि देश में तेल के दाम बढ़ने से आम जनता प्रभावित हो रही है। एक ओर किसान की उत्पादन लागत बढ़ती जा रही है, वहीं फसलों के लाभकारी दाम नहीं मिल रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन सरकार लगातार तेल के दाम बढ़ा रही है। कार्यकर्ताओं ने तेलों के दामों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने, लॉकडाउन में पैदल चलने वाले मजदूर मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा देने, सभी मजदूरों के खाते में 7500 रुपये देने, किसानों के गन्ने का भुगतान करने, प्रधानमंत्री किसान निधि में सभी किसानों को शामिल करने आदि की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमर सिंह सैनी, बदरूल हसन, महाराज सिंह कुलदीप गुप्ता, तुलाराम, महीपाल सिंह, छोटे सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed