{"_id":"625077832542c43aea761d70","slug":"cow-shelter-will-be-built-in-four-blocks-of-tehsil-dhampur-news-mrt5837409167","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के चारों ब्लाकों में बनेगा गोआश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के चारों ब्लाकों में बनेगा गोआश्रय स्थल
विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के गांवों में चारागाह की जमीन का निरीक्षण करने के बाद वापस जाती अधिकारियों की टीम
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के चारों ब्लाकों में बनेगा गोआश्रय स्थल
सतीश शर्मा
धामपुर। तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाकों धामपुर, स्योहारा, अफजलगढ़ और नहटौर में एक-एक गोआश्रय स्थल बनेगा। गोआश्रय स्थलों को बनाने के लिए चारागाह की जमीन को चिह्नित कर मनरेगा से काम शुरू करा दिया गया है। चार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में तैयार हो रहे इन गोआश्रयों में एक साथ 200 से अधिक गोवंशीय पशु आसानी से रखे जा सकेंगे। डीएम के आदेश पर यह काम दस दिन भीतर पूरा किया जाना है।
प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई गई चारागाह की भूमि को कब्जामुक्त कराने के बाद उसके उपयोग की तैयारी कर ली है। तहसील के चारों ब्लॉकों में गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। अमानतपुर, तुराबनगर में कार्य शुरू करा दिया गया है। चारागाह की शेष भूमि पर चारे की खेती की जाएगी। गौरतलब है कि क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को लेकर किसानों में भारी आक्रोश बना है। किसान हरिराज सिंह जाट, विकास कुमार, कविराज सिंह, जितेंद्र कुमार का कहना है कि इन पशुओं की वजह से उनकी फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। बताया गया कि अब तक केवल एक दो स्थानों पर ही गोशाला बनी है।
पूरी जमीन होगी कब्जामुक्त : एसडीएम
एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि प्रशासन की ओर से आवारा गोवंशीय पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने और चारे की व्यवस्था करने को चारागाह की जमीनों को खाली करा रहा है। नहटौर, धामपुर के कई गांवों में राजस्व, विकास विभाग के अधिकारियों ने अब तक चारागाह की सैकड़ों हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया है। अभी भी अभियान जारी है।
विज्ञापन
इन चार पंचायतों में गोआश्रय बनाने का काम शुरू
एसडीएम ने बताया कि धामपुर विकास क्षेत्र के गांव नंगला बुधवा, स्योहारा ब्लाक के गांव अमानतपुर, नहटौर ब्लाक में तुराबनगर/महमूदपुर बुजुर्ग गौ आश्रय स्थल बनेंगे। मनरेगा से पंचायतों ने काम कराना शुरू कर दिया है। दस दिन में यह काम पूरा करना है। अफजलगढ़ ब्लाक में पहले से तैयार अगवानपुर गोशाला का और विस्तारीकरण किया जाएगा। जहां पर गौ आश्रय बनाए जा रहे हैं उसका क्षेत्रफल चार हेक्टेयर से अधिक है।
सुरक्षा की दृष्टि से होगी तारबंदी, पानी के लिए लगेगा सबमर्सिबल पंप
एसडीएम ने बताया कि पशुओं की सुरक्षा की दृष्टि से इन गौ आश्रयों के चारों तरफ खाई खुदवाने के बाद तार कसी होगी। बीच में टिन शेड डलेगा। पशुओं के पानी पीने के लिए सबमर्सिबल पंप लगेगा। छायादार पौधों को रोपित किया जाएगा।