{"_id":"65f1f74ef1320bb4f80e5d94","slug":"court-sent-former-district-cooperative-union-president-amit-chauhan-to-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-120712-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पूर्व जिला सहकारी संघ अध्यक्ष अमित चौहान को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पूर्व जिला सहकारी संघ अध्यक्ष अमित चौहान को कोर्ट ने भेजा जेल
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के पुत्र है अमित चौहान
जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट में नहीं हो रहे थे उपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/धामपुर। सीजीएम अभिनव यादव ने पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के पुत्र पूर्व जिला सहकारी संघ अध्यक्ष अमित चौहान को जानलेवा हमले के मामले में जेल भेज दिया। वे इस मामले में अमित कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
जिला पंचायत में एडीओ रहे गांव आसपुर नवादा निवासी छतर सिंह ने न्यायालय में अमित चौहान और उसके साथियों पर जानलेवा हमले करने का मामला दर्ज कराया था। सीजेएम न्यायालय में अमित चौहान पर जानलेवा हमले का मामला चल रहा था। इस मामले में अमित कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। उपस्थित न होने पर अमित चौहान के खिलाफ वारंट चल रहा था। इसके बाद धामपुर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस मामले में बुधवार को अमित चौहान ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेकर कोर्ट ने जेल भेज दिया है।