फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Court granted bail, but did not get bail

कोर्ट ने जमानत दी, पर नहीं मिले जमानती

Fri, 25 Dec 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Court granted bail, but did not get bail
कोर्ट ने जमानत दी, पर नहीं मिले जमानती
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कारागार में पांच मुकदमों में बंद एक व्यक्ति को कोर्ट से तो एक साल पहले जमानत मिल गई, लेकिन उसे जमानती नहीं मिल रहे हैं। ये ही वजह है कि एक साल से बंदी को सलाखों के पीछे रहना पड़ रहा है। बंदी को जेल में जो भी मिलता है उससे ही वह जमानती दिलाने की गुहार लगा रहा है।
नहटौर थाने के गांव चक निवासी सद्दाम पिछने दो साल से जेल में बंद है। सद्दाम पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धामपुर में चोरी, दो रेलवे एक्ट, नजीबाबाद, मंडावली थाने में बिजली चोरी के मुकदमे शामिल हैं। दो साल से सद्दाम जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक एक साल पहले सद्दाम की सभी मुकदमों में कोर्ट से जमानत हो गई है। जमानती नहीं मिलने के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ पा रहा है। जेल की सलाखों के पीछे जिंदगी गुजारने को विवश हैं। सद्दाम जेल से बाहर आने का रास्ता तलाश रहा हैं, लेकिन उसे कोई रास्ता नहीं मिल रहा है। सद्दाम जेल में अकेला ऐसा बंदी है, जिसकी कोर्ट से जमानत हो गई, लेकिन उसे जमानती नहीं मिल रहे हैं। उसके अलावा जेल में बंद किसी अन्य बंदी का इस तरह का मामला नहीं है।
विज्ञापन

सद्दाम जेल की बैरक में बंद अन्य बंदियों से जमानती दिलाने की गुहार लगा चुका है, लेकिन उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है। सद्दाम के अलावा अन्य बंदियों से मिलने आने वाले लोगों से भी सद्दाम मदद की गुहार लगा चुका है। जेल में अन्य किसी काम से आने वाले लोगों से भी सद्दाम अपनी समस्या बताते थक गया है, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा। जेल में निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों के सामने भी वह अपनी समस्या रख चुका है। सूत्रों के मुताबिक जेल में कोई दूसरा बंदी उससे जेल से निकलने के बारे में मालूम करता है तो ये कह देता है उसकी कोई जमानत नहीं भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed