{"_id":"680d21f94789ad10420aecb3","slug":"couple-killed-for-not-returning-supari-money-murder-accused-arrested-in-encounter-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-148440-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सुपारी की रकम नहीं लौटाने पर दंपती को मार डाला, मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सुपारी की रकम नहीं लौटाने पर दंपती को मार डाला, मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। हिस्ट्रीशीटर सोमपाल और उसकी पत्नी बेबी की हत्या करने वाले आरोपी राजवीर को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया है। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली भी लगी है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी की नामजद पत्नी नीमा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि छह माह पूर्व गांगन नदी में सोमपाल और उसकी पत्नी बेबी के शव मिले थे। पुलिस की विवेचना में हत्यारोपी की पहचान राजवीर उर्फ चंद्रभान उर्फ भाने पुत्र सहीराम उर्फ डालचंद उर्फ मूलचंद निवासी गांव बामन खेड़ी थाना हसनपुर जनपद अमरोहा के रूप में हुई। जिसे पकड़ने के लिए शुक्रवार रात को पुलिस ने घेराबंदी की तो राजवीर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो गोली राजवीर के पैर में लगी। घायल हालत में उसे पकड़ लिया गया। जिसके पास से तमंचा और टाटा सूमो गाड़ी बरामद की गई है। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी राजवीर अपने साथी सोमपाल उर्फ सोमे पुत्र गेंदा सिंह निवासी ग्राम भोक्करहेड़ी के साथ मिलकर जगह-जगह चोरी करता था। राजवीर ने बिजनौर के थाना कोतवाली देहात में रहने वाले अपने पुराने दुश्मन की हत्या कराने की योजना बनाई। हत्या के लिए दो लाख की सुपारी सोमपाल को दी।
विज्ञापन
बताया कि सोमपाल ने उक्त हत्या नहीं की और न ही सुपारी की रकम लौटाई। साथ ही मिलकर की गई चोरी के माल का बंटवारा भी नहीं किया। इसके अलावा सोमपाल और उसकी पत्नी बेबी ने मुजफ्फरनगर व मेरठ पुलिस से राजवीर की मुखबिरी भी कर दी थी।
इन तीन वजहों को लेकर राजवीर ने अपनी पत्नी नीमा व दामाद जीवा पुत्र ओमप्रकाश निवासी बल्ला शेरपुर थाना नहटौर बिजनौर व सोनू पुत्र सुनील निवासी भोपुर मुरादाबाद के साथ मिलकर सोमपाल उर्फ सोमे व उसकी पत्नी बेबी की हत्या कर दी।