फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Couple and two year old girl injured in collision with Nilgai

Bijnor News: नीलगाय की टक्कर से दंपती व दो वर्षीय बच्ची घायल

Mon, 12 May 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Couple and two year old girl injured in collision with Nilgai
नहटौर। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पावटी निवासी सुखवीर (36) पुत्र सुमेर अपनी पत्नी कविता (35) तथा पुत्री आरवी (2) को लेकर किरतपुर क्षेत्र के पाडला में रिश्तेदारी में गया था। रविवार सुबह करीब नौ बजे वहां से लौट रहा था। नहटौर-शादीपुर रोड पर गांव ककराला के सामने उनकी बाइक को सड़क पार कर रही नील गाय ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्ची आरवी को मामूली चोट आईं। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बिजनौर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कविता की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed