{"_id":"5f567e578ebc3e35196ab7f8","slug":"country-will-be-powerful-if-children-are-healthy-dm-bijnor-news-mrt500184890","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश शक्तिशाली होगा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश शक्तिशाली होगा : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने ने कहा कि बच्चे जितने स्वस्थ्य होंगे देश उतना ही स्वस्थ और शक्तिशाली होगा। बच्चों को कुपोषण से बचाया जाए।
जिलाधिकारी सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पोषण माह मनाए जाने का पहला उद्देश्य अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करना, उनकी मॉनिटरिंग करना तथा दूसरा किचन गार्डन को बढ़ावा देना है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि राष्ट्र पोषण माह को पूरी गंभीरता से संपन्न कराएं, ताकि जिलेे में एक भी बच्चा कुपोषित न रहे। आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों की खाली जमीन पर मौसमी फल, पत्तेदार सब्जी, बैंगन, टमाटर, भिंडी, तोरई, लौकी, कद्दू आदि बोकर बच्चों को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि अति कुपोषित बच्चों के जो परिवार गाय की देखभाल करने में सक्षम हैं और गाय पालने के लिए स्थान है, उन्हें गौ आश्रम स्थल से गाय उपलब्ध कराई जाएगी। उसके पोषण के लिए प्रति माह 900 रुपये की दर से अनुदान भी दिया जाएगा। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ सतीश कुमार, डीसी एनआरएलएम ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
पोषण जागरूकता रैली निकाली
कासमपुर गढ़ी। सोमवार से पोषण माह का प्रारंभ किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए बैठकों का आयोजन किया तथा रैली निकाली गई।
विज्ञापन
सीडीपीओ रीता देवी ने बताया कि पोषण माह कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से हुई है। पोषण माह में कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग व खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा भी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के माध्यम से पोषण विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डिजिटल पोषण पंचायत आयोजित की जाएंगी। पोषण से संबंधित विभागों के माध्यम से वेबिनार आयोजित होगी। पहले दिन क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठकों का आयोजन किया तथा रैली निकाली। इस अवसर पर अनीता, शिखा चौहान, शमा परवीन, मनोज, ज्ञानवती, सुमन,चेतन आदि का सहयोग रहा।