{"_id":"6223a686a07c523e78492255","slug":"counting-of-votes-will-be-done-on-112-table-bijnor-news-mrt579387450","type":"story","status":"publish","title_hn":"112 टेबल पर होगी वोटों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
112 टेबल पर होगी वोटों की गिनती
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में विधानसभा चुनाव की मतगणना संबंधी बैठक में उपस्थित प्रत्याशी व उनके प्रत?
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए 112 टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना एजेंट कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर नहीं ले जा सकेंगे। तीन स्तरों पर इनकी चेकिंग के बाद ही अंदर भेजा जाएगा। यह बातें डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक के दौरान कही।
शनिवार को विकास भवन के सभागार में बैठक हुई, जिसमें डीएम उमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से कहा कि मतगणना एजेंट बनाने के लिए आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों के नाम न भेजें। सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी विधानसभाओं के प्रत्याशियों के साथ बैठक का आयोजन करें। बताया कि जिस ऐजेंट की ड्यूटी जिस टेबल पर लगाई गई हैं, वह उसी टेबल पर अपना कार्य करेगा। कोई भी बाहरी व्यक्ति मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रति विधानसभा 14 टेबल लगाई गई हैं। इसके अलावा पोस्टल बैलेट आदि मतों की गणना के लिए अतिरिक्त टेबल की व्यवस्था रहेगी।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल एवं बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति मतगणना प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न न करने पाए। कोई भी व्यक्ति बिना पास दिखाए मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा और न ही कोई व्यक्ति मोबाइल सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ही अपने साथ ले जा सकेगा। इस दौरान सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, एएसपी सिअी डॉ. प्रवीन रंजन, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिहं मलिक आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में विकास भवन में विधानसभा चुनाव की मतगणना संबंधी बैठक को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्रा।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन