फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Councilor candidate jailed for distributing liquor in Seohara

Bijnor News: स्योहारा - शराब बांटने में सभासद प्रत्याशी को जेल

Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Councilor candidate jailed for distributing liquor in Seohara
- आचार संहिता का उलंघन व आबकारी एक्ट में हुआ था मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्योहारा। नगर निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के शराब लेकर जा रहे एक सभासद प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। शेरकोट में भी सभासद पद के उम्मीदवार की शराब और रसगुल्ले पकड़े गए हैं, मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी हर हथकंडे इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदाताओं को शराब उपलब्ध कराई जा रही है। आबकारी पुलिस व स्थानीय पुलिस ने स्योहारा के वार्ड 19 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के समर्थन से सभासद का चुनाव लड़ रहे सोनू सैनी पुत्र जयराम सिंह निवासी मोहल्ला तलाई स्योहारा व एक अन्य युवक राहिल पुत्र महबूब निवासी मुस्लिम चौधरियान को बाईक पर दो पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सभासद प्रत्याशी सोनू सैनी पर चुनाव आचार संहिता व आबकारी अधिनियम एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। जहां न्यायालय के आदेश पर सभासद प्रत्याशी सोनू सैनी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध आचार संहिता का उलंघन व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया था। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरकोट पुलिस ने सभासद प्रत्याशी पर मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब व रसगुल्ले बांटने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार की दोपहर शेरकोट पुलिस ने वार्ड संख्या 24 के सभासद प्रत्याशी राधेश्याम सैनी पुत्र कृपाल सिंह निवासी आचारजान के विरुद्ध मतदाताओं को शराब व रसगुल्ले बांटने के आरोप में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन व आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब, बीयर और डेढ़ क्विंटल रसगुल्ले 300 डिब्बों में रखे हुए बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed