फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Could not hear the voice of death, died after being hit by a freight train

Bijnor News: नहीं सुन सके मौत की आवाज, मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत

Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Could not hear the voice of death, died after being hit by a freight train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर। 72 साल के विशंबर पुत्र मुसद्दी को सुनने में परेशानी थी। इसलिए रेल लाइन पर मौत बनकर आ रही मालगाड़ी और उसके हॉर्न की आवाज नहीं सुन सके। मालगाड़ी की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।

विशंबर पुत्र मुसद्दी ग्राम पुंडरी कला थाना नांगल के रहने वाले थे। वे बुधवार की सुबह बरमपुर गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तभी नजीबाबाद की ओर से एक मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने उन्हें देखकर हॉर्न भी बजाया लेकिन स्पीड इतनी कि मालगाड़ी रुक न सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध को सुनने में परेशानी थी। इसलिए उन्हें मालगाड़ी के रूप में अपनी ओर बढ़ती मौत की आवाज नहीं सुनाई दी। चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर किरतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed