फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cough, cold patients will be searched door to door in the district and treatment will be done

जिले में खांसी, जुकाम के मरीजों का घर-घर ढूंढ़कर किया जाएगा उपचार

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cough, cold patients will be searched door to door in the district and treatment will be done
जिले में खांसी, जुकाम के मरीजों का घर-घर खोजकर किया जाएगा उपचार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों को घर-घर जाकर खोजा जाएगा। साथ ही अब तक टीकाकरण न कराने वाली गर्भवती महिलाओं व आम लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा। इन लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जाएगी। जुकाम आदि के मरीजों को घर में ही दवाई दी जाएंगी और इन्हें घर में ही रहने के लिए कहा जाएगा।
कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विभिन्न मरीजों में जुकाम, खांसी और हलके बुखार के लक्षण हैं। ये लोग कहीं से भी दवाई ले लेते हैं और संक्रमण को दूसरे तक जाने से रोकने के लिए गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं। माना जा रहा है कि ऐसे लोगों की वजह से ही कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना के संभावित (खांसी, जुकाम और खांसी) मरीजों को खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर मरीजों को खोजेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 1336 टीम गठित की गई हैं। जिन मरीजों में कोरोना आदि के लक्षण होंगे उन्हें दवाई भी दी जाएगी। इसके अलावा 65 साल से अधिक आयु के ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है। जिले में वैसे 95 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण हो चुका है, लेकिन अब भी ऐसे काफी लोग हैं जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन

24 जनवरी से चलेगा अभियान
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार जिले में 24 से 29 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करके उन्हें दवाई दी जाएंगी। टीकाकरण नहीं कराने वाले 65 साल से अधिक आयु के जिले वासियों को भी अभियान में खोजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed