{"_id":"60e495728ebc3ef84c5035bf","slug":"correct-voter-list-in-three-days-nazibabad-news-mrt546176042","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तीन दिन में मतदाता सूची दुरुस्त करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तीन दिन में मतदाता सूची दुरुस्त करें’
विज्ञापन
‘तीन दिन में मतदाता सूची दुरुस्त करें’
नजीबाबाद। एसडीएम ने 18 से 19 वर्ष की आयु एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में तीन दिन के भीतर सम्मिलित कराने के बीएलओ को निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कोताही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई को कहा।
ड्वाकरा हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु के शून्य मतदाता मिलने और 19 से 30 वर्ष आयु के कम मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर एसडीएम परमानंद झा ने बीएलओ की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अनेक बीएलओ ने एक जनवरी 2021 को 21 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को फार्म छह भरवाकर मतदाता सूची में अभी तक शामिल नहीं किया है, जबकि 30 वर्ष आयु तक के नाममात्र मतदाताओं को फार्म छह भरवाकर सूची में शामिल किया है। उन्होंने पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को तीन दिन के भीतर नए मतदाताओं के फार्म छह भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराने को कहा है। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने तथा उसके बाद भी मतदाताओं को फार्म छह भरवाकर चलाए जा रहे अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए।