{"_id":"5e98a3858ebc3e6f960d4041","slug":"corona-women-protecting-village-bijnor-news-mrt478029458","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हा-चौका के साथ अब कोरोना से भी महिलाओं की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हा-चौका के साथ अब कोरोना से भी महिलाओं की जंग
विज्ञापन
हल्दौर के गांव नवादा तुल्ला में बल्ली लगाकर लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ लाठी-डंडे लेकर ?
- फोटो : BIJNOR
हल्दौर। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब प्रशासन की मदद के लिए खुद सड़कों पर आ डटी हैं। घर के काम निपटाने के बाद ये महिलाएं अपना सामजिक दायित्व भी बखूबी निभा रही हैं। महिलाओं की समझ में आ गया है कि जब तक कोई बाहरी उनके गांव में बीमारी लेकर नहीं आएगा, तब तक उन्हें कोई खतरा नहीं है। बस गांव बचाने की मुहिम में ये महिलाएं अब पूरा योगदान दे रही हैं।
क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला, पैजनियां, गोवर्धनपुर, नंगली, पोटा, गांवड़ी आदि गांवों की संतोष देवी, कुसुम देवी, सुदेशना देवी, रीता देवी, रुपा देवी, कमलेश देवी, आदेश देवी, बेबी देवी आदि महिलाओं ने बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने से रोकने के लिए बेरिकेडिंग कर लाठी-डंडे लेकर मोर्चा संभाल लिया है। महिलाएं देश में फैली कोरोना वायरस की महामारी के प्रति लोगों को इससे बचाव की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने में लगी है। जागरूक व रक्षक महिलाएं वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसी सलाह भी दे रही है। गांव में बाहरी क्षेत्र वाले लोगों के जबरन घुसने का प्रयास करने पर ये महिलाएं लाठी डंडे लेकर उसे सबक सिखाने से पीछे नहीं हटती।
पंचायतें करेंगी सम्मानित
गांव नवादा तुल्ला के प्रधान अनुज कुमार ने साहसिक व सामाजिक कार्य करने वाली इन जागरुक महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने सिद्घ कर दिया है कि वो हर लड़ाई में पुरूषों के साथ खड़ी हैं, वो किसी भी मामले में कम नहीं हैं। वे मातृशक्ति से अपील करते हैं कि अपनों घरों से भी बच्चों व पुरूषों को बाहर निकलने से रोकें।