{"_id":"5eea5db28ebc3e43171ddbce","slug":"corona-will-also-be-treated-in-bina-prakash-hospital-bijnor-news-mrt4869089110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीना प्रकाश हॉस्पिटल में भी होगा कोरोना का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीना प्रकाश हॉस्पिटल में भी होगा कोरोना का इलाज
विज्ञापन

बिजनौर। अब बीना प्रकाश हॉस्पिटल में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार होगा। इससे पूर्व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना में शामिल पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल को भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है। ये दोनों अस्पताल ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार के लिए अधिकृत हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार वर्तमान में जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 519 सरकारी बेड तैयार किए गए हैं। वेंटिलेटर और मल्टी स्पेशिलिटी सुविधाओं से युक्त इन दोनों प्राइवेट अस्पतालों को भी इसकी अनुमति मिली है। इससे पूर्व बीना प्रकाश हॉस्पिटल के केवल वेंटिलेटर की आरक्षित किए गए थे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के कुल 26 अस्पताल ही शामिल हैं। इनमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर और अफजलगढ़ सरकारी अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 22 निजी चिकित्सालय शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए अस्पताल और बेड की व्यवस्था ही प्राथमिक सेवाओं में आता है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल, मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी, माता गायत्री हॉस्पिटल दारानगर गंज, विवेक कॉलेज बिजनौर में करीब 519 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा निजी क्षेत्र के आधुनिक सुविधाओं और वेंटिलेटर आदि से युक्त पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल का पहले ही आयुष्मान भारत योजना में चयन हो चुका है। अब बीना प्रकाश हॉस्पिटल को भी कोविड-19 के मरीजों का उपचार करने की अनुमति मिली है।