फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona support team will form Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी बनाएगी कोरोना सहायता टीम

Thu, 30 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Corona support team will form Aam Aadmi Party
आम आदमी पार्टी बनाएगी कोरोना सहायता टीम
विज्ञापन

बिजनौर। आम आदमी पार्टी जिले में कोरोना सहायता टीम बनाएगी। इसके अंतर्गत कार्यकर्ता गांवों में जाकर पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएंगे और बीमार मरीजों की सहायता करेंगे। कोरोना पीड़ितों की मदद भी करेंगे। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर 7983753644 जारी कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष महेश चौधरी के अनुसार आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद संजय सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों से ऑनलाइन बातचीत की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को कोरोना संकट में लोगों की मदद करने के निर्देश दिये गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांवों में जाकर पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराएंगे और बीमार मरीजों की सहायता करेंगे। जिलों में कोरोना सहायता टीम बनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रयागराज में कोरोना मरीज का अस्पताल से लापता हो जाना और फिर उसकी लाश मिलना एक घोर लापरवाही का नतीजा है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि वे कोरोना संक्रमित मरीजों के सहायता करें और उनके परिजनों के संपर्क में बने रहें, जिससे ऐसी घटनाओं की कहीं भी पुनरावृत्ति न हो पाए। जनपद बिजनौर में कोरोना हेल्प लाइन नंबर 7983753644 जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed