{"_id":"5f42abe58ebc3e3ce65e1273","slug":"corona-spreading-rapidly-among-youth-bijnor-news-mrt4976402166","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में तेजी से फैल रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में तेजी से फैल रहा कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में तेजी से फैल रहा कोरोना
बिजनौर। कोरोना संक्रमण अब जिले में तेजी के साथ पांव पसार रहा है। यह 18 से 40 साल आयु वर्ग के युवाओं पर अधिक रफ्तार से हमला कर रहा है। अप्रैल, मई व जून माह में युवाओं का संक्रमित प्रतिशत 2.5 प्रतिशत था, वहीं जुलाई और अगस्त माह में 12.5 प्रतिशत हो गई है।
जनपद में सबसे पहला कोरोना संक्रमित केस 13 अप्रैल को स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में मिला था। यह युवक दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होकर लौटा था। इसके बाद से लेकर शनिवार की रात तक 1312 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि मई माह तक जनपद की स्थिति बेहतर थी, लेकिन जून से मरीजों के मिलने की संख्या बढ़ने लगी थी। इसमें खास बात ये है कि इस बीमारी से प्रभावित होने वाले सबसे अधिक मामले युवाओं के हैं। दर्ज आंकड़ों में कोरोना की गिरफ्त में आने वाले 70 फीसदी मरीज 18 से 40 वर्ष के बीच के हैं। हालांकि रिकवरी रेट भी इसी आयु वर्ग के मरीजों का ही अच्छा है।