{"_id":"61b39c04d01be33d0e294de6","slug":"corona-report-negative-of-six-people-from-abroad-bijnor-news-mrt568503336","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में विदेश से आने वाले लोगों की संख्या अब बढ़कर 729 हो गई है। इन लोगों को सूची के हिसाब से ढूंढा जा रहा है। विदेश से आए छह लोगों की शुक्रवार को जांच हुई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ओमिक्रॉन को देखते हुए विदेशों में नौकरी कर रहे युवा अब लौट रहे हैं। ये लोग कहीं संक्रमण अपने साथ तो नहीं ला रहे, इसकी पूरी निगरानी की जा रही है। विदेशों से आने वाले की सैंपलिंग एयरपोर्ट पर ही होती है। इसके बाद उन्हें घरों में ही रहने के लिए कहा जाता है। विदेश से आने के आठवें दिन इन लोगों की फिर से सैंपलिंग होती है। जिले में अब तक 729 लोग विदेशों से आ चुके हैं। इनमें से अब तक बहुत कम लोगों को ही ढूंढा जा सका है। अधिकतर लोग जिले में आए ही नहीं हैं। काफी लोगों के नंबर अब भी नहीं लग पा रहे हैं।
नियम के अनुसार विदेश से आए 20 लोगों का शुक्रवार को कोरोना टेस्ट होना था, लेकिन छह लोगों से ही संपर्क हो पाया। इन लोगों के सैंपल लिए गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। एसीएमओ डॉ. एसके निगम के अनुसार विदेशों से आने वालों से लगातार संपर्क की कोशिश की जा रही है। इन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। कोरोना से बचाव के लिए सभी टीकाकरण कराएं और बाहर निकलते समय मास्क लगाएं।